Home » अलीराजपुर » रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता

रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता

Spread the love

नानपुर में गणपति पंडालों में भक्ति की धूम

रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता

नानपुर। नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक गणेश पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना एवं प्रसादी वितरण के साथ पंडालों में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नगर में राम चौक, इमलीपुरा, बड़ा चौक, माली मोहल्ला, बस स्टैंड परिसर एवं सिंचाई कॉलोनी सहित कुल छह स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सभी पंडालों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं।

बस स्टैंड परिसर में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा पूरे नगर के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां विभिन्न यजमानों द्वारा महाआरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही है। भक्तगण श्रद्धाभाव से सेवा कार्य में सहभागी बनकर भगवान गणेश को विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित कर रहे हैं।

पंडाल में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजक मंडल द्वारा नीम करोली बाबा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ मूवी का बड़े पर्दे पर प्रदर्शन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा।

पंडालों में गूंज रहे भक्ति के स्वर

गणेश उत्सव के चलते पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। शाम होते ही गणेश पंडालों में आरती एवं भजनों के स्वर गूंजने लगते हैं।बड़चोक पर युवा वाणी समाज के युवाओं ने गणेश जी की बड़ी प्रतिमा विराजित कर प्रतिदिन मिष्ठान व कचोरी व गुजराति व्यजन गोटे, खमंड की प्रसादी बाबा को लगाई जाती है!इसी प्रकार राम चौक मे गणेश मित्र मण्डल द्वारा बाबा की प्रतिमा की स्थापना कर प्रतिदिन फल सहित छपन भोग, फरयाली खिचड़ी, हलवे का भोग लगाकर बड़े ही श्रदाभाव से पूजन अर्चन कर गरबा रास का आयोजन किया जाता है!बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं आरती में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। दस दिवसीय उत्सव को लेकर बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रतिनिधि ✍️ जितेन्द्र प्रसाद वाणी

नानपुर

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]