नालछा शिविर में 1391 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु अभियान के तहत विधायक कालूसिंह ठाकुर ने किया संबोधित
नालछा से रवि सिसोदिया की रिपोर्ट
नालछा। जनपद पंचायत नालछा में शनिवार को “सेवा सेतु अभियान—आपकी सरकार, आपके द्वार” के अंतर्गत “नागरिक से लाभार्थी तक” शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ 1391 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का भी उल्लेख किया।
जनपद पंचायत सीईओ संदीप डावर ने शिविर की जानकारी दी। नायब तहसीलदार आशीष राठौड़ ने अभियान के उद्देश्य बताए। भाजयुमो जिला पदाधिकारी निखिल ग्वाल ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यों की जानकारी दी, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा ने कहा कि ऐसे शिविर शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने में सहायक हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राठौड़ ने किया तथा आभार उपसरपंच राकेश कुशवाह ने माना। इस अवसर पर अशोक मिरदवाल, मगन मुवेल, प्रभु बारिया, मोहन डावर, शैलेंद्र ठाकुर, नत्थुप्रसाद कोचले, सचिन त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




