नवदुर्गा उत्सव समिति भाभोर फलिया केसरिया की बैठक का हुआ आयोजन
रणवीर सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ झाबुआ
झाबुआ जनपद के ग्राम पंचायत भगोर के अंतर्गत नवदुर्गा महोत्सव की सफलता हेतु नवदुर्गा उत्सव समिति भाभोर फलिया केसरिया की बैठक हनुमान मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक के दौरान माता जी की प्रतिमा स्थापना, प्रतिदिन आरती व प्रसादी, कार्यक्रम आयोजन की जगह पर स्वच्छता एवं लाइटिंग, यातायात व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन आदि अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया उक्त नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम प्रतिवर्ष धर्म प्रेमियों द्वारा हर्षोल्लास एवं आत्मीय भाव से मनाया जाता है जिसमें प्रतिदिन भारी मात्रा में उपस्थित धर्म प्रेमियों द्वारा गरबे का आनंद भी लिया जाता है बैठक में युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे भी उपस्थित हुए

Post Views: 39




