Home » थांदला » उदयपुरिया हाईस्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलों की सौगात, खिले चेहरे

उदयपुरिया हाईस्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलों की सौगात, खिले चेहरे

Spread the love

उदयपुरिया हाईस्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलों की सौगात, खिले चेहरे

 

 

साइकिल नहीं, बेटियों के सपनों की उड़ान है – कलसिंह भाबर 

 

 

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

 

 

थांदला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उदयपुरिया की हाई स्कूल में मध्यप्रदेश सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कालसिंह भाबर मौजूद रहे अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बंटी डामोर ने की इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मण्डल महामंत्री जीतू राठौर सरपंच भारत कटारा युवा नेता श्री केशव वसुनिया प्राचार्य तनसिंह मुणिया सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे प्रदेश प्रवक्ता कालसिंह भाबर ने कहा 

यह सिर्फ साइकिल नहीं है, यह हमारी बेटियों के सपनों की उड़ान है भाजपा सरकार का संकल्प है कि कोई भी बेटी देरी के कारण पढ़ाई न छोड़े। पहले बेटियों को 5-6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, अब यही साइकिल उनकी शिक्षा की रफ्तार बढ़ाएगी बेटी पढ़ेगी तो ही गांव और प्रदेश आगे बढ़ेगा मण्डल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं कागजों पर नहीं, जमीन पर दिख रही हैं आज उदयपुरिया की बेटियों के चेहरे पर जो मुस्कान है, वही हमारी सरकार की असली पहचान है हमारा संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने कहा भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के संकल्प पर लगातार काम कर रही है निःशुल्क साइकिल योजना उसी का हिस्सा है इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का ड्रॉपआउट रुकेगा और वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]