ग्राम पंचायत उदयपुरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला – शासन के निर्देश पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत उदयपुरिया में सोमवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले द्वारा ग्राम उदयपुरिया को गोद लिया गया है। उनके निर्देश पर यह गतिविधि आयोजित की गई इस अवसर पर सरपंच भारत कटारा ने कहा हमारे गांव को प्रशासन ने गोद लिया है यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम सभी मिलकर गांव को नशामुक्त और स्वच्छ बनाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाली हर गतिविधि में पंचायत पूरा सहयोग करेगी इस कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम भास्कर गाचले सरपंच भारत कटारा पंच बिलुश निनामा जनपद लेखापन कलसिंह डामोर सचिव, रोजगार सहायक, मसुल वसुनिया हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य तानसिंह मुणिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




