Home » मध्य प्रदेश » झाबुआ पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई में आज 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई।

झाबुआ पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई में आज 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई।

Spread the love

झाबुआ पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई में आज 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

प्रत्येक मंगलवार आयोजित हो रही जनसुनवाई से आमजन की शिकायतों का प्रभावी एवं त्वरित निराकरण।

 दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुनीं।

 महिलाओं से संबंधित शिकायतों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के दिए विशेष निर्देश।

रणवीर सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ 

झाबुआ पुलिस द्वारा आमजन को सुलभ, पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झाबुआ में नियमित साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को आयोजित जनसुनवाई में  पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 46 आवेदकों* की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों से पहुंचे आवेदकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी मारपीट, संपत्ति संबंधी विवाद, सामाजिक विवाद सहित विभिन्न आपराधिक एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक आवेदक की बात धैर्यपूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों से सीधे संवाद किया गया। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिन प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कई मामलों में निराकरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो सकी। वहीं जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच आवश्यक थी, उन्हें संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई हेतु भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई की जाए तथा आवेदकों को उनकी शिकायत पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित शिकायतों को विशेष संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

साप्ताहिक जनसुनवाई की यह व्यवस्था आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान कर रही है। विशेष रूप से दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पीड़ितजनों को इसका लाभ मिल रहा है। इससे न केवल शिकायतों के त्वरित निराकरण में सहायता मिल रही है, बल्कि आमजन एवं पुलिस के बीच विश्वास, संवाद एवं बेहतर समन्वय भी मजबूत हो रहा है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]