Home » झाबुआ » पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से किसानों के समर्थन में पत्र लिखा बाजार दर से चार गुना मुआवजा प्रदान करें सरकार

पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से किसानों के समर्थन में पत्र लिखा बाजार दर से चार गुना मुआवजा प्रदान करें सरकार

Spread the love

पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से किसानों के समर्थन में पत्र लिखा

बाजार दर से चारगुना अधिक मुआवजा प्रदान करें सरकार

रणवीर सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ झाबुआ 

जिले में किसानों की मुआवजा मांग सबंधी जो आन्दोलन पांच दिनों से कलेक्टारोट का घेराव कर आन्दोलन किया जा रहा है जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक कांतिलाल भूरिया ने किसानों से मुलाकात की थी तथा उनकी समस्याओं का समर्थन किया गया था। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सांसद भूरिया द्वारा इस सबंध में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिख कर बताया कि झाबुआ आदिवासी बाहुल्य जिला पूरी तरह खेती पर निर्भर है। यहां पर किसानों के पास बहुत कम कृर्षि भूमी है। वर्तमान में झाबुआ जिले के टिमरवानी (थांदला) से बदनावर (धार) 4 लाईन मार्ग निर्माण किया जा रहा है तथा इस हेतु भूमी अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है वर्तमान में किसानों को शासन द्वारा जो मुआवजा राशि का निर्धारित की गई है वह बहुत कम है। जिससे किसानों की आजीविका पर संकट आ गया है इसके विरोध में चार दिन से दिन रात किसान झाबुआ कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों की मुख्य मांग है कि उन्हे सरकार भूमी अधिग्रहण काननू के तहत 4 गुना मुआवजा दिया जावे जिस हेतु सरकार द्वारा पूर्व में घोषणा की गई थी । उसी अनुरूप किसानों के हित में तत्काल 4 गुना मुआवजा प्रदान किया जावे जिससे आन्दोलन समाप्त हो सकें।

  इस सबंध में किसानों को भी पत्र की प्रति प्रदान करने हेतु एनएसयुआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार एवं आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आयुष ओहारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल किसानों से मिला और श्री भूरिया द्वारा जो मांग की गई उसकी प्रति प्रदान की गई । प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि यदि किसानों के हित में सरकार निर्णय नहीं लेती है तो कांग्रेस भी उक्त आन्दोलन में सम्मिलित होगी और किसानों की मांगों का समर्थन करेगें ।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]