Home » मनावर » भजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित

भजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित

 

30 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

संवाददाता भगवान मुजाल्दा-

मनावर जिला धार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धार ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देश तथा भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी घोषित की।

 

घोषित कार्यकारिणी में 30 पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें रेखा जैन, उप्पल आशीष चौबे, राखी मित्तल, ज्योति राठौड़ और वर्षा शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। रंजना वास्केल एवं सुनीता चौहान (राजपूत) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसी प्रकार जयश्री मित्तल, दुर्गा जाट, हेमलता चौहान, किरण गुप्ता और रंजना मुजाल्दा को मंत्री बनाया गया है। ममता नामदेव को कोषाध्यक्ष तथा प्रीति शर्मा को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रानी भायल को मीडिया प्रभारी एवं सुनीता मालिया को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

 

इसके अलावा दीपिका कदम को कार्यालय मंत्री, माला पांडे को सह कार्यालय मंत्री, पूजा मुकाती को सोशल मीडिया प्रभारी, अंतिमा पंवार को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा जया सिंघे को आईटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शालिनी शर्मा को सह आईटी विभाग, रीना सोलंकी को नीति शोध प्रभारी और हंसा सेन को सह नीति शोध प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

संध्या शर्मा को प्रशिक्षण प्रभारी, भूरी जामोद को सह प्रशिक्षण प्रभारी, माधुरी पाटीदार को मन की बात प्रभारी, शिल्पा सेन को सह मन की बात प्रभारी, मंजू पटेल को लाभार्थी प्रमुख तथा दिव्यानी भालके को सह लाभार्थी प्रमुख बनाया गया है।

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ ने बधाई दी। तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार माना।

 

28/08/2026

फोटो..

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]