Home » झाबुआ » माटी गणेश, सिद्ध गणेश प्रतिमा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

माटी गणेश, सिद्ध गणेश प्रतिमा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण 

Spread the love

माटी गणेश, सिद्ध गणेश प्रतिमा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण 

रणवीर सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ झाबुआ 

भगोर

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला झाबुआ की नवांकुर संस्था संस्कृति युवा मंडल समिति भगोर द्वारा ब्लॉक झाबुआ सेक्टर कल्याणपुरा के ग्राम भगोर में मां भगवती विद्यालय के छात्र-छात्राओं को माटी गणेश सिद्ध गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 25 बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान संस्था प्रधान अर्चना बैरागी ने बताया कि बाजार में बिकने वाले गणेश जी की प्रतिमा प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी होती हैं। यह पानी में अघूलनशील है और पर्यावरण को प्रदूषित भी करता है। ऐसे में हमें माटी के गणेश जी बनाना चाहिए यह इको फ्रेंडली होते हैं और हमें बाजार की कीमत भी नहीं देना होती है।

 हम खुद ही माटी के सिद्ध गणेश जी बनाकर उन्हें सजा सकते हैं। स्वयं के हाथ से बनी हुई प्रतिमा से हमें दोहरी खुशी प्राप्त होती है। मास्टर प्रशिक्षक राजेश बैरागी द्वारा बच्चों को बड़े ही सरल तरीके से गणेश जी की प्रतिमा बनाना सिखाया गया। बच्चों ने बड़े ही रुचि पूर्ण तरीके से प्रतिमा बनाना सिखा। और वे अपने-अपने घरों में भी माटी गणेश प्रतिमा स्थापित करने हेतु उत्सुक हुए। सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। 

इसी कड़ी में सेक्टर ग्राम गुंदीपाड़ा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुंदीपाड़ा में 25 बच्चों ने भाग लिया।

सभी को सिद्ध गणेश माटी गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया बच्चों ने खुशी-खुशी इस प्रशिक्षण को प्राप्त किया। और गणेश चतुर्थी पर स्वयं के हाथों से बने हुए गणेश जी स्थापित करने को कहा। यहां पर शाला प्रभारी दिनेश नलवाया एवं स्टाफ से मुकेश नायक विक्रम गणावा एवं संध्या राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं भगोर के कार्यक्रम में संस्था के के शिक्षक अर्जुन परमार , पिंकू पाल एवं अरविंद मचार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]