*आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए एएनएम नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ*
*5 अगस्त तक आवेदन, प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध*

*धार 20 जुलाई 2026।* मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विशेष परियोजना वाहिनी PARAM Foundation द्वारा संचालित एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज, ठीकरी एवं सेंधवा (जिला बड़वानी) तथा आईटीआई कौशल कॉलेज, सरदारपुर (जिला धार) में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज में दो वर्षीय एएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम तथा आईटीआई कौशल कॉलेज, सरदारपुर में एक वर्षीय आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन पाठ्यक्रम में प्रवेश दिए जा रहे हैं। यह अवसर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए उपलब्ध है। एएनएम पाठ्यक्रम के लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन पाठ्यक्रम के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए आयु सीमा 17.5 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार दोनों संस्थानों में छात्राओं को पूर्णतः आवासीय परिसर एवं छात्रावास सुविधा, अनुभवी फैकल्टी द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक एवं प्रायोगिक शिक्षण तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन पूर्ण होने के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग में सम्मिलित हो सकेंगे।
इच्छुक छात्राएं 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। सीमित सीटों को देखते हुए पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। ऑनलाइन
https://paniitalumnifoundation.org/param/course.php लिंक के माध्यम से आवेदन करे। इसी के साथ ही अधिक जानकारी
मोबाइल: 9109105146, 9109105141 के माध्यम से प्राप्त करे।
प्रदेश की कलम 24 ×7 से भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट




