Home » झाबुआ » जिले की 102 शालाओं के नवीन भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

जिले की 102 शालाओं के नवीन भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

Spread the love

जिले की 102 शालाओं के नवीन भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो

झाबुआ, 28 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के सतत प्रयासों से जिले की जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण शालाओं के स्थान पर नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण को बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। समग्र शिक्षा अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 में कुल 102 शा प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।

स्वीकृत कार्यों में जिले के विभिन्न विकासखंडों की कुल 102 शालाएं शामिल हैं। इनमें रामा विकासखंड की 8 प्राथमिक शालाएं, पेटलावद विकासखंड की 18 प्राथमिक शालाएं, 3 प्राथमिक सह माध्यमिक शालाएं एवं 1 माध्यमिक शाला, राणापुर विकासखंड की 10 प्राथमिक शालाएं, झाबुआ विकासखंड की 15 प्राथमिक शालाएं, 1 प्राथमिक सह माध्यमिक शाला एवं 2 माध्यमिक शालाएं, मेघनगर विकासखंड की 9 प्राथमिक शालाएं एवं 3 प्राथमिक सह माध्यमिक शालाएं, तथा थांदला विकासखंड की 32 प्राथमिक शालाएं शामिल हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा तथा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]