Home » मध्य प्रदेश » विदिशा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 30000 रिश्वत लेते पटवारी रंग हाथ गिरफ्तार नामांतरण के बदले की थी रिश्वत की मांग

विदिशा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 30000 रिश्वत लेते पटवारी रंग हाथ गिरफ्तार नामांतरण के बदले की थी रिश्वत की मांग

Spread the love

विदिशा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 30000 रिश्वत लेते पटवारी रंग हाथ गिरफ्तार नामांतरण के बदले की थी रिश्वत की मांग

संवाददाता भगवान मुजाल्दा

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल के मार्गदर्शन मे लोकायुक्त भोपाल द्वारा सफल ट्रैप कार्रवाई।नाम आवेदक: प्रमेन्द्र धाकड़, पिता स्व. धनीराम धाकड़, निवासी काठी मोहल्ला, लवकुश मार्ग, जिला विदिशा 

आरोपी संदीप यादव, पटवारी रावण तहसील नटेरन, जिला विदिशा 

ट्रैप रिश्वत राशि:

₹30,000/- (तीस हजार रुपये)घटना स्थल:आरोपी पटवारी संदीप यादव का निजी कार्यालय तहसील कार्यालय के पीछे नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.)

कार्य का विवरण:

शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 06/07/2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की ,कि उसके पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण एवं फौती संबंधी प्रकरण में कार्यवाही करने के एवज में आरोपी पटवारी श्री संदीप यादव द्वारा ₹30,000/- की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किया जाना सही पाया गया। तत्पश्चात दिनांक 09.07.2026 को लोकायुक्त भोपाल की टीम द्वारा आरोपी पटवारी श्री संदीप यादव को उसके निजी कार्यालय में ₹30,000/- की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैपकर्ता अधिकारी:

निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले

विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल

दल प्रभारी:

निरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान ट्रैप दल के सदस्य:

निरीक्षक श्री रजनी तिवारी,प्रधान आरक्षक श्री मुकेश पटेल,आरक्षक श्री प्रसनजीत राव,आरक्षक श्री चैतन्य प्रताप सिंह,आरक्षक श्रीश्र मनोज कुमार मांझी,आरक्षक यशवंत पटेल,आरक्षक श्री सतेंद्र बहादुर सिंह,आरक्षक श्री रवि शर्मा,वाहन चालक श्री हिम्मत सिंह।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]