विजयगंज मंडी टीआई सुनीता कटारे के डीएसपी बनने पर दी शुभकामनाएँ
विजयगंज मंडी। विजयगंज मंडी थाना प्रभारी से डीएसपी पद पर पदोन्नत होने पर श्रीमती सुनीता कटारे को ग्राम लक्ष्मीपुर के जाकिर भाई, सदर उर्स कमेटी, ग्राम लक्ष्मीपुर एवं सेवा संस्था बैंक रालामंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल तथा जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
रिपोर्ट – वकील शाह
प्रदेश की कलम 24/
Post Views: 106




