Home » रतलाम » जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न

जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न

Spread the love

रतलाम मध्यप्रदेश
जिला सवांददाता दीपक सोनी

जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न

मानव अधिकारों की रक्षा, सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

यह बैठक प्रदेश संरक्षक एवम् राष्ट्रीय संत श्री मिथलेश जी के नेतृत्व में ओर
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कावर साहब एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मध्यप्रदेश) एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्रीमती मीना वोरा प्रदेश मंत्री शेखर जी नाहर उज्जैन संभाग अध्यक्ष सुनील जी जैन जीवन जैन श्याम महेश्वरी आशीष बांठिया दीपक सोनी ओर प्रदीप जी मूणत के अगवानी में संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय संत पूज्य श्री मिथिलेश जी मेहता ने मुख्य अतिथि एवं प्रदेश संरक्षक के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पूज्य राष्ट्रीय संत श्री मिथिलेश जी मेहता का सम्मान कर किया गया।

इसके पश्चात संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संभाग एवं जिला स्तर पर नई टीमों के गठन, संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने, तथा आने वाले समय में सेवा, सुरक्षा एवं मानव अधिकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]