रतलाम में 15.51 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जिला सवांददाता दीपक सोनी
रतलाम, 31 जुलाई 2026। थाना बरखेड़ाकलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 ग्राम एमडीएमए, 2 किलो 104 ग्राम डोडाचूरा तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15.51 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बरखेड़ाकलां निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार बरखेड़ाकलां पुलिस चंबल पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना बरखेड़ाकलां में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरमान पिता अनवर खान (22 वर्ष), निवासी लच्छाखेड़ी, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर।
2. अरबाज पिता अख्तर खान (25 वर्ष), निवासी काजलीखेड़ा, थाना रठाजना, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)।
जब्त सामग्री
147 ग्राम एमडीएमए (अनुमानित कीमत ₹14.70 लाख)
2 किलो 104 ग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹31,560)
सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-MZ-7586 (अनुमानित कीमत ₹50,000)
*सराहनीय भूमिका–*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बरखेड़ाकलां निरीक्षक पतिराम डावरे, सउनि रमेशचन्द्र भम्भोरिया, प्रआर 401 गजेन्द्र सिंह, प्रआर 152 सुरेन्द्र सिंह कछावा, आरक्षक 740 आखम सिंह, आरक्षक 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आरक्षक 830 अजय चौधरी, आरक्षक 998 ईश्वर धाकड़, आरक्षक 118 शकील एवं महिला आरक्षक 1147 प्रिया ठाकुर तथा सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।




