Home » JAORA » जावरा – वाजिद पठान लायंस नेत्र चिकित्सालय में चश्मा एवं दवाई वितरण समारोह आयोजित

जावरा – वाजिद पठान लायंस नेत्र चिकित्सालय में चश्मा एवं दवाई वितरण समारोह आयोजित

Spread the love

जावरा वाजिद पठान लायन्स नेत्र चिकित्सालय में दवाई एवं चश्मा वितरण समारोह आयोजित

1 से 10 जुलाई तक 236 सफल ऑपरेशन और 2401 मरीजों का हुआ परीक्षण

जावरा (नि.प्र.) लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित स्थानीय लायन्स नेत्र चिकित्सालय जावरा पर नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न हुए मरीजों को निःशुल्क दवाई एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोच्चटा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष सुमित दसेड़ा मंचासीन थे।

अतिथियों ने सराहा लायन्स क्लब का सेवा प्रकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील कोच्चटा ने कहा कि लायन्स नेत्र चिकित्सालय की ख्याति केवल नगर में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश स्तर पर है,यहाँ जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं, वे वास्तव में वंदनीय हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि विगत अप्रैल माह में उन्होंने स्वयं यहाँ अपना ऑपरेशन करवाया है। श्री कोच्चटा ने सभी मरीजों को सफल ऑपरेशन की शुभकामनाएँ दीं।

विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि आज के युग में मानव सेवा का सबसे बड़ा प्रकल्प लायन्स क्लब जावरा के माध्यम से चलाया जा रहा है,मैंने स्वयं इस सेवा को बहुत नजदीक से देखा है,मुरैना में रहने वाले मेरे परिवार के सदस्यों का नेत्र संबंधी इलाज भी मैंने इसी चिकित्सालय में करवाया है, जिससे हमें अत्यंत संतुष्टि मिली, में लायन्स क्लब परिवार और यहाँ के स्टाफ की सेवाओं का अभिनंदन करता हूँ।

विशिष्ट अतिथि सुमित दसेड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “दृष्टि है तो सृष्टि है।” दुनिया को देखने के लिए नेत्र ज्योति का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने अपने परिवार की ओर से स्व. संघवी इन्दरमल जी दसेड़ा की स्मृति में नेत्र चिकित्सालय स्मृति योजना में राशि प्रदान करने की घोषणा की व लायन्स क्लब को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

चिकित्सालय की प्रगति रिपोर्ट

पूर्वाध्यक्ष डॉ. एच. एस. राठौड़ ने चिकित्सालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. संदीप रांका ने बताया कि चिकित्सालय द्वारा निरंतर सेवा के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं,इसी कड़ी में नवीन सत्र में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक कुल 236 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए तथा 2401 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी भर्ती और लाभांवित मरीजों को अतिथियों एवं लायन्स परिवार के सदस्यों द्वारा निःशुल्क दवाई और चश्मों का वितरण किया गया।

इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

इससे पूर्व स्वागत भाषण देते हुए लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ व मस्त रहने की कामना करते हुए अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया। 

पूर्वांध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि दानदाताओं व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह चिकित्सालय निरंतर गतिमान है, उन्होंने मरीजों से स्टाफ द्वारा बताई गई दिनचर्या का पालन करने का आग्रह किया।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चोरडिया सहित पूर्वाध्यक्ष डॉ. एच. एस. राठौड़, रमेश मेहता, रजनीकांत शाह, अनिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विजय पामेचा, सजी वर्गीस, अनिल काला, राजकुमार मारवाड़ी, संजय गोधा, अनूप शर्मा, विजय राठौड़, संजय चपडोद ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्वाध्यक्ष सजी वर्गीस ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्रथम उपाध्यक्ष राजकुमार मारवाड़ी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी सचिव संदीप रांका ने दी हैं।

प्रदेश की कलम24×7 वाजिद पठान की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]