विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक सम्पन्न, झाबुआ जिले की नई समिति घोषित
झाबुआ व झकनावदा से इनको मिली जिले की जिम्मेदारी। जिला संयोजक (बजरंग दल) – बादल जी प्रजापत एवं कोषाध्यक्ष – अनिल जी पोरवाल।
झाबुआ से चंद्रशेखर
झाबुआ विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक उज्जैन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसी अवसर पर झाबुआ जिले की नई जिला समिति का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर दायित्वों की घोषणा की गई।
घोषित दायित्व इस प्रकार हैं—
– संत श्री कमल जी महाराज – मालवा प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद एवं धर्मप्रसार विभाग, झाबुआ।
– शौरभ चतुर्वेदी – प्रांत सह सत्संग प्रमुख एवं प्रांत प्रशिक्षण टोली सदस्य।
– जिलाध्यक्ष – आज़ाद प्रेमसिंह।
– जिला उपाध्यक्ष – नरेंद्र जी सोलंकी।
– जिलामंत्री – कैलाश जी भाभर।
– जिला संयोजक (बजरंग दल) – बादल जी प्रजापत।
– सहसंयोजक – पानसिंह जी भाभर।
– जिला सहमंत्री – धर्मेश जी सोलंकी।
– जिला सहमंत्री – कमल जी मईडा।
– कोषाध्यक्ष – अनिल जी पोरवाल।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए तथा संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज, सेवा एवं संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।




