Home » झाबुआ » इंदौर चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर आयोजित परिषद की बैठक

इंदौर चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर आयोजित परिषद की बैठक

Spread the love

इंदौर चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर आयोजित परिषद् की बैठक

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो झाबुआ

 अ.भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों तथा प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक *गच्छधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म. सा.* की एवं मुनि भगवंत साध्वीजी भगवन्तों की पावन निश्रा में एवं शुभ आशीर्वाद से परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी छाजेड़ की अध्यक्षता में दिनांक 19 जुलाई 2026, को श्री केशरी वाटिका, इंदौर पर संपन्न हुई । उक्त जानकारी देते हुए परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एव नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर बताया कि 

         *बैठक में दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के द्विशताब्दी जन्म महोत्सव* वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया । 

     गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरिजी के आज्ञानुवर्ती मुनि भगवंत साध्वीजी भगवन्तों के चातुर्मास में संयम वंदन यात्रा का आयोजन एकीकृत तौर पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय के साथ देशव्यापी यात्रा निकालने पर सहमति हुई । 

      परिषद की शाखाओ से आग्रह किया गया कि आगामी अधिवेशन के पूर्व अपनी वार्षिक रिपोर्ट शीघ्र ही महामंत्री को उनके एड्रेस पर प्रेषित करें । 

         बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जनसंख्या गणना में जैन कालम पर टिक किए जाने पर विशेष जोर दिया गया । 

        बैठक में चातुर्मास प्रवेश के इस भव्य आयोजन के लिए इंदौर श्रीसंघ की भाव भरी अनुमोदना करते हुए आभार ज्ञापित किया गया ।

        आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जी छाजेड़ के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी धरु, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेश धारीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीनभाई बल्लू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल अदानी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश तलेसरा, राष्ट्रीय मंत्री शांतिलाल गोखरू, राष्ट्रीय मंत्री राजेश वागरेचा, राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा, राष्ट्रीय वैयावच्छ मंत्री भरतभाई लाडू, राष्ट्रीय शिक्षामंत्री भरतभाई वोहरा, राष्ट्रीय सहमंत्री रूपेश पोरवाल, प्रांतीय महामंत्री संजय कोठारी, महिला परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमाबेन गांधीमुथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राखीजी रांका, राष्ट्रीय महामंत्री संगीताजी पोरवाल, महाराष्ट्र अध्यक्ष सुरेखाजी अदानी, राष्ट्रीय प्रचारमंत्री विनीताजी बांठिया, राष्ट्रीय सहमंत्री विजयाजी मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष सारिकाजी कोलन, पूर्व प्रांतीय महिला परिषद अध्यक्ष पुष्पाजी भंडारी तरुण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य धोका, इंदौर शाखा के रमेश श्रीश्रीमाल , डीसा से नितिनभाई, विनोद कोरड़ियां आदि, गुजरात उपाध्यक्ष लवाना परिषद अध्यक्ष पैलेस मोरखिया, अमदाबाद से संजय अडानी, शैलेश संघवी, थराद शाखा से नरेश भंसाली, पारा से राजेंद्र पगारिया, राणापुर मुनिसुब्रत जिनालय शाखा से पवन नाहर प्रवीण नाहर, जितेंद्र सालेचा आदि, जावरा परिषद के नगीनजी सकलेचा, यशवंत जी आदि, नामली से श्रेणिकजी चत्तर, अलीराजपुर से अनिलजी जैन सपन जैन, अल्पेश जैन आलोट से राहुल रांका आदि उपस्थित थे ।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]