Home » मध्य प्रदेश » जोबट: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, आजीविका मिशन की महिलाओं की आत्मनिर्भरता को सराहा

जोबट: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, आजीविका मिशन की महिलाओं की आत्मनिर्भरता को सराहा

Spread the love

जोबट: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, आजीविका मिशन की महिलाओं की आत्मनिर्भरता को सराहा

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी 

​जोबट | इंदौर संभाग के संभागीय आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े ने आज जोबट दौरे के दौरान एसडीएम, तहसील और जनपद कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली और कार्य निष्पादन की बारीकियों की समीक्षा की।

​आजीविका मिशन के कार्यों से प्रभावित हुए आयुक्त

निरीक्षण के दौरान डॉ. खाड़े ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘खाटू श्याम आजीविका स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं से सीधा संवाद किया। समूह की सदस्य श्रीमती ममता मुवेल की सफलता की कहानी सुनकर आयुक्त बेहद प्रभावित हुए।

छह वर्षों में बदली आर्थिक तस्वीर

श्रीमती मुवेल ने बताया कि उन्होंने पिछले छह वर्षों में समूह से 9.20 लाख रुपये का ऋण लेकर सिलाई, साड़ियों का व्यवसाय और फलों की थोक खरीद-बिक्री का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से फलों का उचित प्रबंधन कर वे आज प्रतिमाह लगभग 40 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। अपनी मेहनत से उन्होंने न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक संबल प्रदान किया है। उन्होंने कहा, “आर्थिक आत्मनिर्भरता ने समाज में मेरा सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाया है।”

​’रोल मॉडल’ के रूप में स्थापित करें: डॉ. खाड़े

संभागीय आयुक्त ने समूह की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को ‘रोल मॉडल’ के रूप में प्रचारित किया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया और अन्य माध्यमों से इन सफलताओं को व्यापक स्तर पर फैलाया जाए, ताकि अन्य ग्रामीण महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर स्वावलंबी बन सकें।

प्रस्तुति एवं उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड प्रबंधक विजय सोनी ने जिले की सफलताओं पर आधारित एक प्रेरणादायक पुस्तिका संभागीय आयुक्त को भेंट की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सोहन कनाश, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.जी. वर्मा, एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल, जनपद सीईओ पवन शाह, तहसीलदार सुनील राणा, डीपीएम मुकेश शिंदे सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]