Home » अपराध » कानवन के ग्राम सिलौदाखुर्द में फरियादी की किराना दुकान में हुई चोरी का कानवन पुलिस ने किया पर्दाफाश। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कानवन के ग्राम सिलौदाखुर्द में फरियादी की किराना दुकान में हुई चोरी का कानवन पुलिस ने किया पर्दाफाश। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Spread the love

♦️ कानवन के ग्राम सिलौदाखुर्द में फरियादी की किराना दुकान में हुई चोरी का कानवन पुलिस ने किया पर्दाफाश। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

प्रदेश की कलम 24×7 मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजालदा की रिपोर्ट

♦️ घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना दिनांक 19.06.2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात आरोपियों ने फरियादी दुर्गेशचन्द्र पिता सुरेशचन्द्र जायसवाल उम्र 31 साल निवासी ग्राम सिलोदाखुर्द थाना कानवन जिला धार की किराना दुकान का ताला तोङकर व सटर उचकाकर दुकान में से सिगरेट, बीडी और विमल,राजश्री व अन्य पाउच के पैकेट तथा गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये चुराकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट से थाना कावनन पर अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

♦️ पुलिस कार्यवाही– प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा व्दारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति पारुल वेलापुरकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डाबर के निर्देशन में श्रीमान एसडीओपी महोदय बदनावर श्री अरविन्दसिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र बारिया द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी के लिये क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया तथा मुखबिर तंत्र तैनात कर चार आरोपीगण (1) राहुल कटारा पिता लक्ष्मण कटारा जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार, (2) दिलीप सिंगार पिता शैतानसिंह सिंगार जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार , (3) गोपाल गिरवाल पिता बाबुलाल गिरवाल जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार तथा (4) नंदराम कटारा उर्फ टाईगर पिता पप्पू कटारा जाति भील उम्र 23 निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार को पकङा। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी बहादुर पिता जुधारसिंह जाति भील निवासी बरमखेङी के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।  

♦️ शेष कार्यवाही – आरोपी का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य फरार आरोपी की तलाश करना व घटना में चुराया गया मश्रुका बरामद करना तथा आरोपियों द्वारा अन्य अपराधों में पूछताछ करना शेष है।

♦️ गिरफ्तार आरोपीगण – (1) राहुल कटारा पिता लक्ष्मण कटारा जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार, (2) दिलीप सिंगार पिता शैतानसिंह सिंगार जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार , (3) गोपाल गिरवाल पिता बाबुलाल गिरवाल जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार (4) नंदराम कटारा उर्फ टाईगर पिता पप्पू कटारा जाति भील उम्र 23 निवासी ग्राम बरमखेडी थाना राजोद जिला धार

♦️ फरार आरोपी – बहादुर पिता जुधारसिंह जाति भील निवासी बरमखेङी थाना राजोद जिला धार

♦️ सराहनीय कार्य– थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र बारिया, उनि अरुण कुमार मिश्रा, सउनि आनन्द तिवारी, प्रआर 846 संजय वर्मा, प्रआर 30 रामेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक 1110 नितिन, आरक्षक 1181 प्रताप, आरक्षक 1175 विकाश की सराहनीय भुमिका रही। 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]