Home » राजनीति » कड़े मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए लायंस क्लब जावरा के चुनाव

कड़े मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए लायंस क्लब जावरा के चुनाव

Spread the love

कड़े मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए लायंस क्लब जावरा के चुनाव

सुधीर जैन बने निर्विरोध अध्यक्ष, कई पदों पर रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं की हुई घोषणा
जावरा। सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना से ओतप्रोत लायंस क्लब जावरा के सत्र 2026-27 के चुनाव गुरुवार, 18 जून को लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर में उत्साहपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनावों को लेकर सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा देर रात तक परिणामों की प्रतीक्षा में क्लब सदस्य परिसर में मौजूद रहे।
अध्यक्ष पद पर लायन सुधीर जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके साथ प्रथम उपाध्यक्ष लायन राजकुमार मारवाड़ी, सहसचिव लायन संजय गोधा, कोषाध्यक्ष लायन विपिन चौरड़िया तथा टेमर लायन विजय राठौड़ भी निर्विरोध चुने गए।
रोमांचक मुकाबलों में इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में लायन पंकज कांठेड़ ने 69 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी लायन नीरज मेहता को 52 मत मिले।
तृतीय उपाध्यक्ष पद पर लायन लक्की सोनी 63 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि लायन रजत सोनी को 58 मत मिले।
सचिव पद के चुनाव में बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें लायन संदीप रांका ने 60 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि लायन मनीष कोचर को 59 मत मिले।
एक अन्य पद पर लायन कमल सारड़ा ने 69 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि लायन प्रकाश अरोड़ा को 49 मत मिले।
टेल ट्विस्टर पद पर लायन विनोद सेठिया 62 मतों के साथ निर्वाचित हुए, जबकि लायन नरेंद्र विनायक को 52 मत प्राप्त हुए।
संचालक मंडल के लिए चुने गए सदस्य
दो वर्ष के कार्यकाल हेतु संचालक मंडल में छह सदस्यों का चयन किया गया। इनमें लायन विशाल चतर, संजय तलेसरा, संदीप दसेड़ा, अशोक चोपड़ा, अर्पित चतर तथा राकेश पी कोचट्टा विजयी घोषित किए गए।
वहीं एक वर्ष के कार्यकाल के लिए नरेंद्र विनायक, संजय गोधा, लक्की सोनी, नरेंद्र संघवी, अनूप शर्मा, हेमंत श्रीमाल तथा शरद डूंगरवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सदस्यता समिति का गठन

सदस्यता समिति के लिए आशीष पगारिया, विजय पामेचा एवं धर्मचंद चपडोद को मनोनीत किया गया।

देर रात तक चला चुनावी उत्साह

मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक चली। संचालक मंडल के परिणाम रात 10 बजे घोषित किए गए, ।जबकि अन्य पदों के परिणाम रात 11 बजे घोषित किए गए। परिणामों की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

चुनाव समिति की सराहनीय भूमिका।

पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन लायन रजनीकांत शाह, लायन घनश्याम रामनाणी, लायन पवन मोदी, लायन अरुण संघवी एवं लायन हरिनारायण अरोड़ा ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। सदस्यों ने चुनाव समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

लायंस क्लब जावरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल के सदस्यों से क्लब के सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। क्लब सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम सेवा कार्यों की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएगी।

प्रदेश की कलम24×7 से संवाददाता वाजिद पठान की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]