Home » मध्य प्रदेश » लोकल लेवल कमेटी की बैठक संपन्न, मानसिक दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

लोकल लेवल कमेटी की बैठक संपन्न, मानसिक दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

Spread the love

लोकल लेवल कमेटी की बैठक संपन्न, मानसिक दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में लोकल लेवल कमेटी की बैठक 24 जून 2026 को आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री पंकज सांवले द्वारा जिले में निवासरत मानसिक दिव्यांगजनों की स्थिति, उनके लिए संचालित योजनाओं तथा लोकल लेवल कमेटी के दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि लोकल लेवल कमेटी द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के मानसिक दिव्यांगजनों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा हेतु विधिक संरक्षक (लीगल गार्जियन ) नियुक्त करने की कार्यवाही की जाती है। इसके अतिरिक्त मानसिक दिव्यांगजनों को केंद्र शासन द्वारा संचालित निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है।

 

बैठक में समिति सदस्य आजाद विकलांग कल्याण समिति श्री कमलेश राठौर द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं राष्ट्रीय न्यास के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक दिव्यांगजनों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए निरामया बीमा योजना में देय अंशदान राशि का भुगतान रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

 

बैठक में कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्देश दिए कि जिले के समस्त पात्र मानसिक दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानसिक दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था करने तथा आवश्यकता अनुसार इंदौर एवं धार से मानसिक रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना में पात्र हितग्राहियों के अंशदान की व्यवस्था रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक मानसिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा मानसिक दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]