Home » जोबट » तिरंगे की शान में गूंजा देशभक्ति का संदेश , आदर्श वाणी समाज ने गरिमा से मनाया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे की शान में गूंजा देशभक्ति का संदेश , आदर्श वाणी समाज ने गरिमा से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

तिरंगे की शान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, आदर्श वाणी समाज ने गरिमा से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

जोबट। आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर आदर्श वाणी समाज सहकारी साख संस्था मर्यादित जोबट एवं वाणी समाज के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के मांगलिक भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे समारोह में समाजजनों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र वाणी ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराते ही उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

शहीदों के बलिदान को किया नमन

मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र वाणी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे लाखों वीरों का बलिदान है।

उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि समाज संगठित होकर आगे बढ़े तो न केवल समाज का विकास होगा, बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।

 

उन्होंने देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए कहा—

“एकता की शक्ति से समाज सजना है, तरक्की की राहों पर देश को ले जाना है। लहराता रहे यह तिरंगा हमेशा गगन में, ऐसा सुंदर और मजबूत भारत हमें बनाना है।”

 

महिलाओं की सहभागिता पर दिया जोर

 

अखिल भारतीय वाणी समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र वाणी ने कहा कि समाज के आयोजनों और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता बराबरी से सुनिश्चित की जानी चाहिए। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

 

समिति अध्यक्ष दिलीप वाणी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कर्जदारों से समय पर राशि जमा करने की अपील की, जिससे संस्था का आर्थिक संचालन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चलता रहे।

 

वहीं वाणी समाज नगर अध्यक्ष भूरालाल वाणी ने समाजजनों से राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

 

सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र वाणी ने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने समाजजनों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

 

वरिष्ठजनों का किया सम्मान

 

समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्य धनलाल वाणी एवं बसंतीलाल वाणी ने मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र वाणी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में कांतिलाल वाणी कुक्षी, कैलाश वाणी नैनपुर, शांतिलाल वाणी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे। बड़ी संख्या में समाजजन समारोह में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव हरिओम वाणी ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]