Home » झाबुआ » पेटलावद पुलिस को सोने की चेन झपटमारी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पेटलावद पुलिस को सोने की चेन झपटमारी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

झाबुआ
Spread the love

*झाबुआ पुलिस द्वारा सोने की चेन झपटमारी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।*

अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे।

*झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर 7898256771*

झाबुआ जिले की पेटलावद पुलिस को सोने की चेन झपटमारी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पेटलावद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

झाबुआ

गौरतलब है कि दिनांक 25 अप्रैल 2026 को फरियादिया अपनी पोती को कोचिंग छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान उदय गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 208/2026 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

विवेचना के दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुनिल वसुनिया (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खवासा) को पूर्व में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन (कीमत ₹2,70,000), एक 12 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी रोशन माल के साथ मिलकर उक्त झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास किए।

प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दुलाखेड़ी स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी रोशन माल निवासी गोपालपुरा, थाना कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी बहन के घर ग्राम बोरपाड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है, जब्त कर ली।

आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में झपटमारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

*सराहनीय योगदान*

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना, उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड़ एवं आरक्षक राहुल मुजाल्दे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]