Home » नेशनल » थांदला के शनिराज राठौड़ बने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल थांदला प्रखंड अध्यक्ष संगठन ने युवाओं में लोकप्रिय कार्यकर्ता पर जताया भरोसा, बधाइयों का लगा तांता

थांदला के शनिराज राठौड़ बने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल थांदला प्रखंड अध्यक्ष संगठन ने युवाओं में लोकप्रिय कार्यकर्ता पर जताया भरोसा, बधाइयों का लगा तांता

Spread the love

थांदला के शनिराज राठौड़ बने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल थांदला प्रखंड अध्यक्ष

संगठन ने युवाओं में लोकप्रिय कार्यकर्ता पर जताया भरोसा, बधाइयों का लगा तांता

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत थांदला निवासी शनिराज राठौड़ को थांदला प्रखंड अध्यक्ष का नवीन दायित्व सौंपा गया है संगठन ने हिंदुत्व के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता को देखते हुए शनिराज राठौड़ पर भरोसा जताया है नवीन दायित्व मिलने की सूचना मिलते ही नगर में बधाइयों का तांता लग गया विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिराज राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शनिराज राठौड़ लंबे समय से हिंदू समाज की सेवा में सक्रिय हैं उनके नेतृत्व में थांदला प्रखंड में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रहेगी नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष शनिराज राठौड़ ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आदर्शों पर चलते हुए समाज में संस्कार, एकता और सेवा के कार्य करेंगे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाएंगे बधाई देने वालों में
थांदला के वरिष्ठजन, व्यापारी वर्ग, युवा साथी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शनिराज राठौड़ को पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]