Home » मध्य प्रदेश » विधायक और कार्यकर्ता ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बड़ौद

विधायक और कार्यकर्ता ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बड़ौद

Spread the love

विधायक और कार्यकर्ता ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बड़ौद

संवाददाता अय्यूब मंसूरी

आगर जिले के बड़ौद ब्लॉक में किसान कांग्रेस एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमा में मुख्य अतिथि के रूप में सुसनेर विधायक श्री भैरों सिंह परिहार (बापू) उपस्थित रहे। बैठक में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कमल यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री देवकरण गुर्जर पार्षद शंभू सिंह परिवार रामखेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वर्तमान सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी जनपद एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुसनेर विधायक श्री भैरों सिंह परिहार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर श्री रामेश्वर पटेल (मुदपुरा), श्री बद्री सिंह (नरेला खेड़ा), श्री दिनेश पटेल (कड़वाला), श्री दिलीप सिंह (डाबला पिपलोन), श्री महेश लोहार (बिल्लियां) श्री हाकम सिंह ( कंगनी खेड़ा) ईश्वर सिंह (कंगनी खेड़ा) एवं श्री ईश्वर सिंह (मलवासा) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में काफी संख्या में पदाधिकारी गण, किसान , कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन श्री बृजमोहन विश्वकर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री लखन सेन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी किसान कांग्रेस बड़ौद ब्लॉक अध्यक्ष श्री किशोर शर्मा द्वारा दी गई।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]