Home » नेशनल » आज नानपुर में गूंजेंगे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयकारे, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

आज नानपुर में गूंजेंगे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयकारे, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

Spread the love

आज नानपुर में गूंजेंगे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयकारे, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

महिला-पुरुष एकजुट होकर लेंगे भाग!

नानपुर 

क्षत्रिय राठौर समाज आज गुरुवार 13 अगस्त को राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा

राठौर समाज अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बताया कि शोभायात्रा का रोड मेप सुबह 10बजे से दत्त कॉलोनी, शासकीय अस्पताल, थाना परिसर, छोटा साईं मंदिर, कुम्हार मोहल्ला, दरगाह मोहल्ला, माली मोहल्ला, बड़चोक, राम मंदिर, इमलीपुरा, मस्जिद मोहल्ला से बस स्टैंड के पश्चात् राठौड़ धर्मशाला पहुंचेगी!

कौन थे राष्ट्रवीर दुर्गादास

दुर्गादास राठौड़ मारवाड़ के राठौड़ वंश के महान योद्धा और राजभक्त थे। देशभक्ति और मारवाड़ की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों के कारण उन्हें राष्ट्रवीर की उपाधि मिली। इतिहास में उनका नाम औरंगजेब के खिलाफ अजीत सिंह को बचाने और मारवाड़ का राज्य पुनः दिलाने के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया!

राठौड़ युवा मंच अध्यक्ष हर्ष राठौड़ ने युवाओं से अनुशासन और सादगी के साथ भागीदारी करने का आग्रह किया। 

राठौर समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शांति राठौड़ ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में आकर महिला शक्ति का परिचय देने की अपील की।

राठौर समाज पंच, उत्सव समिति, युवा मंच और महिला मंडल ने नगर सहित आसपास के सभी समाजबंधुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

✍️जितेन्द्र प्रसाद वाणी

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]