Home » मध्य प्रदेश » स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि

स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि 

बड़ौद। अय्यूब मंसूरी

दैनिक अग्निपथ उज्जैन के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्भीक लेखनी के धनी स्वर्गीय ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को डग रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं समाजजनों ने गौ माता को हरा चारा खिलाकर स्व. चंदेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. चंदेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता जगत में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. चंदेल ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनकी लेखनी सदैव सत्य और जनसरोकारों के पक्ष में रही, जो आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं समाजजनों ने गौ सेवा कर स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]