खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई।

2 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे।

3 of 15
मृतक श्याम लाल की यही किराना की दुकान है
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया।

4 of 15
घटना के बाद रोती बिलखती महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

5 of 15
श्यामलाल गुप्ता का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।







