जोबट में सजेगा पत्रकारों का महाकुंभ:एआईजे का ‘पत्रकार महा समागम एवं शपथ ग्रहण समारोह’ 19 जुलाई को
जोबट (आलीराजपुर)। भारतीय पत्रकार संघ (Association of Indian Journalist – AIJ) की बारह वर्षों की गौरवशाली और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, इस बार आदिवासी अंचल जोबट में एक भव्य ‘पत्रकार महा समागम एवं शपथ ग्रहण समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम 19 जुलाई 2026, रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण, जोबट में संपन्न होगा।
*गौरवशाली परंपरा और उद्देश्य*
एआईजे निरंतर देशभर के मीडिया कर्मी साथियों के सम्मान, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी परंपरा के तहत आयोजित इस महा समागम में इंदौर संभाग के चयनित वरिष्ठ पत्रकारों का विशेष अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश भर से पधारने वाले पत्रकार साथियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करेगा।
*कार्यक्रम की रूपरेखा*
आयोजन की भव्यता का अंदाजा कार्यक्रम सारणी से लगाया जा सकता है:
*09:30 बजे:* आगमन एवं नाश्ता
*11:30 बजे:* अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान
*12:00 बजे:* शपथ ग्रहण समारोह
*12:15 बजे:* मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का उद्बोधन
*01:05 बजे:* ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ समारोह
*01:30 बजे:* प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे पत्रकार साथियों का मंच पर भव्य सम्मान (शिल्ड, गोल्ड मेडल, सम्मान पत्र एवं मोतियों की माला से)
*02:30 बजे:* स्वरुचि भोज
*03:15 बजे:* आभार प्रदर्शन एवं समापन
*विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस ऐतिहासिक आयोजन में कई दिग्गज हस्तियां सम्मिलित होंगी:
विशेष सान्निध्य: श्री क्रांति चतुर्वेदी (ग्रुप एडिटर, नवभारत)
*मुख्य अतिथि:* माननीय श्री नागर सिंह चौहान (केबिनेट मंत्री, मप्र शासन)
*उद्घाटन कर्ता:* माननीय श्री महेश पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद)
*विशिष्ट वक्ता:* श्री प्रतीक श्रीवास्तव (चीफ एडिटर, डिजियाना न्यूज चैनल)
अति विशिष्ट अतिथि: श्री जीतू जी सोनी (प्रधान संपादक, लोक स्वामी समूह)
*विशेष आमंत्रित:* माननीय श्रीमती नीतू जी माथुर (कलेक्टर, आलीराजपुर) एवं माननीय श्री रघुवंश सिंह (पुलिस अधीक्षक)
*विशिष्ट अतिथि:* श्री हेमंत पाल (एडिटर, सुबह सवेरे समाचार पत्र)
*अध्यक्षता:* श्री विक्रम सेन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एआईजे)
*कार्यक्रम विशेष संयोजक:* श्री विशाल रावत (युवा नेता) एवं श्री अरविंद जी कनेश (जिला अध्यक्ष, जयस संगठन)
अन्य सम्मानित अतिथि: श्री राहुल मोहनिया (नगर परिषद अध्यक्ष, जोबट), श्रीमती शर्मि भूपेंद्र भूरिया (जनपद अध्यक्ष, जोबट), श्री दीपक चौहान (पूर्व नप. अध्यक्ष), श्री सुरपाल अजनार (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं श्री नीतेश अग्रवाल (उद्योगपति)।
*’वीर पत्रकार भूषण’ से अलंकृत होंगे वरिष्ठ पत्रकार*
इस अवसर पर जनहितैषी पत्रकारिता के लिए इंदौर संभाग के चयनित पत्रकारों को विशेष सम्मान दिया जाएगा, जिनमें श्री पुष्पेंद्र वैद्य (जी न्यूज), श्री तेज़ कुमार सेन (अग्निबाण), श्री सुरेश पटेल (साधना न्यूज), श्री चंद्र भान सिंह भदौरिया (सीबी लाइव), श्री गोपाल मैलाना (दैनिक भास्कर) के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार श्री जगराम विश्वकर्मा, श्री प्रदीप क्षीरसागर, श्री रवि चौधरी, श्री शैलेन्द्र पंवार, श्री विरेंद्र जैन, श्री शाहनवाज शेख़, श्री निलेश जैन, श्री अफजल हुसैन, श्री श्याम कुशवाह, श्री लक्ष्मी कांत जोशी, श्री इशाक मंसूरी एवं श्री फ़िरोज़ खान शामिल हैं।
*एआईजे का नेतृत्व और सक्रिय टीम*
”जन हितैषी पत्रकारिता एआईजे की पहचान है” के ध्येय वाक्य के साथ एआईजे का संपूर्ण नेतृत्व इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। आयोजन में पंडित मनोहर मंडलोई (राष्ट्रीय महासचिव), एम. एस. शेख़, किरण गोगोई (नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट), संदीप जैन (नेशनल प्रेसिडेंट यूथ विंग), कल्याण जैन (राष्ट्रीय संयोजक एवं मप्र प्रभारी), किशोर दादा दग्गी व आर.आर. गोस्वामी (राष्ट्रीय संरक्षक), गजेंद्र माहेश्वरी (राष्ट्रीय समन्वयक), भूपेन्द्र सिंह जादौन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक) सहित शाम कामरा, मुकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र नेरकर, अजीजुद्दीन शेख, पवन पाठक, राजेंद्र अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राकेश साहू (प्रदेश अध्यक्ष), राजेश नाहर व आमिर शेख़ (प्रदेश संयोजक), वीरेंद्र सिंह ठाकुर व राजेंद्र देवराय (स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट), एड. अरिहंत नाहर (लीगल विंग), श्रीमती दीपिका द्विवेदी (वूमेन विंग), निर्मल सोलंकी (हेल्थ एंड एजुकेशन विंग), जावेद खान (प्रदेश महासचिव), धवन माहेश्वरी (स्टेट प्रेसिडेंट यूथ विंग) और सुश्री तनवीर खान (स्टेट प्रेसिडेंट वूमेन विंग) की सक्रिय भूमिका है।
*आयोजन को सफल बनाने में एआईजे जिला इकाई, आलीराजपुर के पदाधिकारी:*
वासुदेव वाणी (जिला अध्यक्ष), तरुण जैन, फरीद शेख, मनीष जैन, रफीक कुरैशी (प्रदेश सचिव), आशीष वाणी (यूथ अध्यक्ष), फिरोज पठान, रमेश मेहता, प्रेम गुप्ता, खलील मंसूरी, शुभम मेहता, आशिफ शेख, कन्हैया राव, मांगीलाल वर्मा, दिलीप सिंह भूरिया, मुशाहिद खान, गोविंद माहेश्वरी, भूपेंद्र चौहान, असलम मकरानी, मयंक विश्वकर्मा, नवीन सेन, अतहर खान, उमेश साहू, देवेंद्र वाणी, इरशाद मंसूरी, दिलीप वाणी, आशीष वाणी, विवेक गुप्ता, विजय मालवी, बिलाल खत्री, तुषार राठौड़, कृष्णकांत बेड़ियाँ, राहुल वाणी, कमलेश वाणी, दीपक शर्मा, राजेंद्र पंवार, जितेंद्र यादव, राजू डावर, करीम खान एवं आलीराजपुर जिले के समस्त एआईजे साथियों का पूर्ण सहयोग है।
सहयोगी टीम में मनोज उपाध्याय, काशीनाथ भंडारी, सूरज गौड़, भरत आंजना, अशोक माँझी, पप्पू शर्मा, सुनील वर्मा, विवेक शर्मा, नवीन सेन, विक्रम डाबी, आदित्य राज धाकड़, संकित तलेरा, दिलावर खान, प्रमोद धनगर, प्रकाश भावसार, प्रकाश पड़ियार, रफ़ीक खान, नितेश वर्मा, विजय कुशवाह, जयप्रकाश सेन, रोहित झवर, आज़ाद अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सेन, पिंटू भाई, विश्वनाथ सेन, सुनील पाटिल, संदीप वर्मा सहित समस्त एआईजे परिवार इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्प है।
जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी




