Home » मध्य प्रदेश » “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत जिले के ग्राम गंधर्वपुरी में 7 अगस्त को लगेगा पहला शिविर

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत जिले के ग्राम गंधर्वपुरी में 7 अगस्त को लगेगा पहला शिविर

Spread the love

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत जिले के ग्राम गंधर्वपुरी में 07 अगस्त को लगेगा पहला शिविर

—–

08 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगा शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

——–

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने अधिकारियों को “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में दिए निर्देश

——–

देवास में 31 जुलाई को शंकरगढ़ पहाड़ी पर सुबह 9 बजे होगा वृहद स्तर पर “पौधारोपण’

——-

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान”, पौधारोपण अभियान एवं दिशा की बैठक के संबंध में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

——-

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” की तैयारियों, जिले में जारी वृक्षारोपण अभियान की प्रगति तथा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के संबंध में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 07 अगस्त 2026 से “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” की शुरुआत की जा रही है, जो 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा प्रशासनिक अमले को सीधे गांव और शहरी वार्ड स्तर तक पहुंचाना है। इसके तहत हर वर्ग और आम लोगों की बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकरी नियुक्त किए जाएंगे।

         कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अभियान अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ग्रामीण क्षेत्र का सघन भ्रमण करेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत और सकारात्मक निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही, फील्ड की वास्तविक स्थितियों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा।

       कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में अभियान का शुभारंभ 07 अगस्त को सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम गंधर्वपुरी में शिविर का आयोजन कर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर लें। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदनों का सकारात्मक निराकरण करना होगा।

      कलेक्टर श्री सिंह ने अमृत हरित महाअभियान अंतर्गत देवास शहर को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 31 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 09 बजे शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का यह कार्य केवल शासकीय विभागों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सोनकच्छ से संवाददाता मकबूल पटेΩल की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]