Home » झाबुआ » भारत सिंह मेड़ा को भाजपा ST जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भारत सिंह मेड़ा को भाजपा ST जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

भारत सिंह मेड़ा को भाजपा ST मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रणवीर सिंह सिसोदिया संवाददाता प्रदेश की कलम 24 * 7 झाबुआ

कुंदनपुर। ग्राम पंचायत सुरड़िया निवासी एवं भाजपा कुंदनपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भारत सिंह मेड़ा को भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा, झाबुआ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

 

भारत सिंह मेड़ा लंबे समय से संगठन एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा कुंदनपुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

 

संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय तथा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिला स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर मंडल से लेकर जिले तक भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत सिंह मेड़ा के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ भाजपा ST मोर्चा को मिलेगा तथा वे आदिवासी समाज एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

मंडल मंत्री केशव सिंह ठाकुर ने अपने मित्र भारत सिंह मेड़ा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि मेड़ा संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

 

भारत सिंह मेड़ा की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]